फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरी, कार सवार दो लोग बचे

शिखा पांडेय Updated Wed, 21 May 2025 09:33 PM IST

ट्रक को ओवरटेक कर निकली रोडवेज बस से बचने के लिए कार सवारों ने स्टीयरिंग मोड़ दी तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बताया कि उनके पुत्र का मित्र तिंदवारी रोड, कालू कुआं निवासी प्रज्जवल अपने साथी के साथ मंगलवार की रात नौ बजे करीब कालू कुआं ओवरब्रिज से होकर बाबूलाल चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी बाबूलाल चौराहे की ओर से आए ट्रक को ओवरटेक करने में रोडवेज बस सामने से आ गई। कार चालक प्रज्जवल ने कार को मोड़ दिया, इससे कार रेलिंग तोड़कर प्राइवेट बस अड्डे की तरफ गिर गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार सवार दोनों हादसे में बाल-बाल बच गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें