बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तीन लोगों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बड़ागांव निवासी मोहनलाल पटेल के निजी कुएं पर लगी गाटर को अनिल पटेल (40) पुत्र मोहनलाल काट रहे थे।