फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बस के सामने आए बाइक सवारों पर चले लात-घूंसे

शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2025 09:03 PM IST

रोडवेज बस स्टैंड में गुरुवार की रात बाइक सवार दो युवाओं की लात-घूंसों से जमकर धुनाई हुई। बताया गया कि यह बाइक सवार बस स्टैंड के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच पीछे से रोडवेज बस आई और हॉर्न बजाने के बावजूद यह नहीं हटे। इसी बीच गुस्से में आपा खो बैठे परिचालक ने साथी चालक-परिचालकों के साथ मिलकर दोनों को पकड़ा और बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में ले गए। यहां लात-घूंसों से दोनों बाइक सवारों की जमकर खातिरदारी की। दोनों गिड़गिड़ाते रहे और घूंसे-थप्पड़ की बौछार होती रही। यह नजारा देखने के लिए भीड़ तो जुटी, पर कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। किसी ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आखिर मामला शांत हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें