फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जमीन विवाद में चली गोली, आरोपी बेटा-साला दबोचे गए, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में जमीन और पारिवारिक विवाद में पुत्र और साले ने मिलकर पिता पर तमंचे से गोली चला दी। हमले में पिता महादेव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों कामता और शिवा को 29 अक्तूबर की देर रात तुर्की तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें