फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: नवरात्रि-ईद से पहले रूट मार्च, रामनवमी तक चेकिंग अभियान की घोषणा

बांदा: नवरात्रि और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बांदा पुलिस ने शहर में सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार शाम पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में शहर के प्रमुख इलाकों में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के दौरान अलीगंज, मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से भी बातचीत कर उन्हें सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही व्यापारियों और दुकानदारों से त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें