डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षिका सहित तीन का वेतन रोकने सहित दो के विरूद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सोमवार को जे. रीभा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया। फुल टाइम टीचर दीपिका तिवारी, लेखाकार श्यामकली कुशवाहा व हेड कुक सुनीता तिवारी अनुपस्थित मिलीं। जिनका वेतन अवरूद्ध करते हुए कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय की फुल टाइम टीचर गीता देवी पहली दिसंबर से लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। जिनके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। विद्यालय में कक्षा-6 से लेकर कक्षा 8 तक की छात्राओं की अद्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित हैं। कक्षा-8 के क्लासरूम में संबंधित अध्यापिका अंजू वर्मा मौजूद नहीं मिलीं। जिनको कठोर चेतावनी देते हुए सचेत किया गया। कक्षा-6 से 8 तक की बालिकाओं के लिए बनाई गयी कंप्यूटर लैब को व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने किचन में रखी खाद्य सामग्री चावल, आटा, मसाले का गहनता से निरीक्षण किया गया। वार्डेन को निर्देशित किया गया कि बच्चों को नाश्ते, लंच एवं डिनर में गुणवत्तायुक्त ,खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे।