झगड़ा कर युवक ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इसके अलावा 16 माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के मजरा पिपरवा डेरा निवासी शिवबरन निषाद गुरुवार की शाम करीब पांच बजे करीब नशे में घर पहुंचा। उसका पत्नी रामकली से झगड़ा हो गया। उसने पत्नी के सिर और हाथ पैर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।