फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, बलरामपुर और श्रावस्ती के छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पुस्तकालय में किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद के चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विज्ञान पर आधारित मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवाचार संस्थान के सहयोग से माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छता, कृषि सुधार और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें