फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं की धूम, बच्चों ने खेल के माध्यम से शरीर को फिट रखने का लिया संकल्प

कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरदौरी, श्रीदत्तगंज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद की चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन पूरे देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विद्यालय में एक घंटा खेल के मैदान में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी, खो-खो, दौड़ और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने खेल के माध्यम से शरीर को फिट रखने का संकल्प भी लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास चंद्र सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को उनके बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें