फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जमीन पर कब्जा, राशन कार्ड से नाम कटने और रसोई गैस न मिलने की शिकायत

उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में फरियादियों ने समस्याओं के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी बलरामपुर को प्रार्थना पत्र दिया गया।जिलाधिकारी विपिन जैन ने प्रार्थना पत्र का गुणवतापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। शनिवार की आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में गुलाम हैदर ने नवीन परती की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत की। बदलपुर चौखड़िया निवासी बुधराम ने फर्जी वरासत की शिकायत की।नंदौरी के संतोष कुमार ने ग्राम सभा में सनाउल्लाह व मोहर्रम अली के विरुद्ध अवैध दवाखाना चलाने व संपति की जांच कराए जाने की मांग की। शकील अहमद ने उतरौला बस्ती सड़क निर्माण में पटरी की खुदाई कर पत्थर न डालने से होने वाली दुर्घटनाओं की शिकायत की। समाधान दिवस में चकमर्ग पर कब्जा, राशन कार्ड से नाम कटने, गैस सिलेंडर न मिलने सहित अन्य शिकायतें की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, उपजिलाधिकारी अभय सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप व नायब तहसीलदार अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें