फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एवरेस्ट बेस कैंप फतह करने निकलीं बलरामपुर की बेटियां, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं छात्राएं

बलरामपुर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल के तहत बुधवार को तीन छात्राएं एवरेस्ट बेस कैंप अभियान के लिए रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने बेटियों के साहस और हौसले की सराहना करते हुए उनके सफल अभियान की कामना की। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़वा की छात्रा नीलांशु, डीएवी इंटर कॉलेज की प्रियंका उपाध्याय और कंपोजिट स्कूल रामनगरा की प्रियंका प्रजापति एवरेस्ट बेस कैंप अभियान में हिस्सा लेंगी। इनके साथ हैंडबॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक हिना खातून भी रवाना हुईं। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें