फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डेढ़ क्विंटल खोया खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया जब्त, दुकानदार से की पूछताछ

त्योहारों के सीजन में मिलावटी खोया की आमद को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह वीर विनय चौराहे पर एक दुकान के सामने से डेढ़ क्विंटल खोया बरामद किया गया। कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य- द्वितीय) गिरिजेश कुमार दुबे के निर्देशन में की गई। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु पटेल ने बताया कि वीर विनय चौराहा स्थित बालाजी खोया भंडार के सामने संदिग्ध हालत में बड़ी मात्रा में खोया रखा हुआ था। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। दुकानदार ने शपथपत्र देकर कहा कि उनका खोया नहीं है। जिस पर टीम ने मौके से डेढ़ क्विंटल खोया जब्त कर लिया और नमूना जांच के लिए भेजा। विभागीय अधिकारियों ने दुकान संचालक से पूछताछ की और खोया के स्रोत की जानकारी मांगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के मौके पर मिलावटी मिठाई और खोया की बिक्री को रोकने के लिए शहर के विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है खोया कानपुर से आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें