बलरामपुर में संयुक्त जिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग की सदस्य जनकनंदिनी के सामने बड़े मामले सामने आए। ऑपरेशन के लिए गर्भवती से पांच हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया। एक मरीज से गैस से बचाव का इंजेक्शन भी बाहर से मंगवाया गया। दवा वितरण कक्ष में पहुंची तो एक्सपायर दवा मिलने से वह खफा हुईं। अस्पताल के सीएमएस को बुलाया तो पता चला कि कोर्ट केस में लखनऊ गए हैं। प्रभारी सीएमएस को बुलाया, वह भी नहीं मिले। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई, बोलीं कि वह शासन को रिपोर्ट भेजेंगी।