बलरामपुर में शनिवार की सुबह से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार की गूंज रही। ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा हुई। मुल्क में अमन चैन की दुआओं के लिए हजारों हाथ उठे.. नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी का दौर चला। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। उतरौला, सादुल्लाहनगर, गैडास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज, गैसड़ी, तुलसीपुर आदि क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रही। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सक्रिय रहे।