मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद बलरामपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कार्य योजना पर अमल शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद ने सोमवार को 04.58 करोड़ की 78 विकास कार्यों का शिलान्यास देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी ने किया। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद से 116 करोड़ की कार्य योजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने अमर उजाला से कार्य योजना साझा किया। आइए सुनते हैं कि उन्होंने स्मार्ट सिटी के बारे में क्या बताया।