फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 18 महीने से गांव में बिना जानवर के लगा पिंजरा.. कैसे पकड़ में आएगा तेंदुआ

महराजगंज तराई (बलरामपुर)। क्षेत्र में तेंदुए से दहशत है। आए दिन किसी न किसी गांव में तेंदुआ पहुंच रहा है और पशुओं को निशाना बना रहा है।वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए बरहवा रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में 18 महीने पहले पिंजरा लगाया, पिंजरे में बकरी या कोई जानवर बांधा ही नहीं। आज तक पिंजरा लगा है.. ग्रामीण भी अचंभित हैं कि वन विभाग ने ऐसा पिंजरा क्यों लगा रखा है। बता दें कि लालनगर सिपहिया गांव में चार नवंबर 2023 को मां के सामनेकी बच्ची नंदनी को तेंदुआ उठा ले गया था। वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। उस समय काफी प्रयास के बाद तेंदुआ पकड़ में आ गया था। इसके बाद भी तेंदुआ क्षेत्र में निकलता रहा और पिंजरा लगा रह गया लेकिन वन विभाग अब लापरवाही कर रहा है। बरहवा रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि तेंदुआ निकलने पर सतर्कता बरती जा रही है। जल्द ही वहां से पिंजरा हटा लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें