बलरामपुर में शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर थाने पर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने देहात कोतवाली और एएसपी योगेश कुमार ने ललिया थाना में पीड़ितों की शिकायतें सुनी। थानों में भूमि से संबंधित मामले आए। इनका निस्तारण कराने के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को निर्देश दिया गया।