यूपी में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर बलरामपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर सपा नेता डॉ. भानु त्रिपाठी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ की गई कार्रवाई का हम लोग विरोध करते हैं। भाजपा राजनैतिक द्वेष की भावना से प्रेरित है। इस अवसर पर सपा मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, नरसिंह पाल यादव, परशुराम वर्मा, परवेज उमर, महेंद्र विक्रम अकेला, गणेश प्रसाद यादव, वसीम खान व विजय मौर्या आदि मौजूद रहे।