यूपी के बलरामपुर में स्थानीय ब्लॉक के गनवरिया लक्ष्मनपुर गांव में दो साल बाद भी पानी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पानी टंकी का काम अधूरा होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने शनिवार को विभागीय लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा करवाकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह के नेतृत्व में तिलकराम वर्मा, नीबर वर्मा, लालजी मिश्र, राम फकीरे, बड़कऊ, रामचंद्र, विनय कुमार, मेवालाल, गिरधारी प्रसाद, ननके, रिजवान, जगदेव, पेशकार, अमरेश वर्मा, रामदुलारे, ननके, रामकुमार, सत्रोहन, सोहनलाल, दीनानाथ यादव तथा नाथूराम आदि ने शनिवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।