फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हॉकी टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंची गाजीपुर की टीम

बलरामपुर में एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट चल रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना है। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में श्री मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाज़ीपुर एवं बरोदा हाउस नई दिल्ली के बीच खेला गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, समाजसेवी सोमेंद्र विक्रम सिंह एवं युवा व्यापारी प्रशांत गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच शुरू कराया। गाजीपुर की टीम ने नई दिल्ली की टीम को 2-1 गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नई दिल्ली के खिलाड़ी गोपी कुमार सोनकर को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें