बलरामपुर में हिंदू धर्म के लोगों का अवैध धर्मांतरण कराने के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर ने विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाया। धर्म परिवर्तन कराने का विरोध करने पर उतरौला के बब्बू चौधरी का छांगुर ने साढ़े छह करोड़ हजम कर लिया, मुकदमे में फंसाया। धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर संचित गौतम और नरेंद्र मिश्र को प्रताड़ित किया। छांगुर ने प्रदेश के कई जिलों में जाल फैलाया था। छांगुर के राजदार रहे बब्बू चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत में अपना दर्द सुनाया।