फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर पहुंची महिला आयोग की सदस्य बोलीं- यहां है शिक्षा की कमी, महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएंगे

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति का कहना है कि बलरामपुर में शिक्षा की कमी है। लोग काम के सिलसिले में बाहर जा रहे हैं, परिवार यहां पर रह रहा है। ऐसे में शिक्षा के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। महिला आयोग की सदस्य ने सुबह सबसे पहले जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर चिकित्सकों से जानकारी ली साथ ही मरीजों से बात की। इसके बाद वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। विकास भवन सभागार में विभिन्न मामलों में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की। कहा कि महिलाओं की सुनवाई के साथ ही माह के पहले व तीसरे बुधवार को आवंटित जिलों का निरीक्षण करने की व्यवस्था है। बताया कि इसका उद्देश्य है कि जिलों में पहुंचकर महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें