फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में विशालकाय अजगर ने निगली बकरी..., ग्रामीणों ने देखा तो फैली दहशत

बलरामपुर में रविवार की शाम ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर को देखा। इसकी लंबाई करीब 20 फीट रही होगी। इसने बकरी निगल ली थी। बकरी निगलने के कुछ देर बाद ही बकरी उगल भी लिया। इसके बाद वहीं जंगल की तरफ चला गया। घटना हर्रैया क्षेत्र के बरदौलिया गांव के दक्षिण नागमणि आश्रम के पास कचनी नाले की है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही लोंगों कचनी नाले की तरफ जडाने पर सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। वन कर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें