फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में टेंट उतारते समय करंट लगने से युवक की मौत

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 06:27 PM IST

यूपी में बलरामपुर में तिलक समारोह के बाद टेंट का पाइप निकालते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकिया गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कनौजिया एक टेंट हाउस में काम करता है। शुक्रवार को एक तिलक समारोह के बाद चौकिया गांव में वह टेंट का पाइप निकाल रहा था। तभी पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे उसमें करंट उतर आया। करंट लगने के कारण वह झुलस गया। ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से जानकारी की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें