फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में एमपीपी इंका में कॅरिअर गाइडेंस मेला आयोजित

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 06:27 PM IST

बलरामपुर में एमपीपी इंका में शुक्रवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को बेहतर कॅरिअर संबंधी जानकारी दी गई। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने कहा कि सपने एक दिन में पूरे नहीं होते उनके लिए निरंतर प्रयास करने पड़ते हैं। हमें यह तो पता है कि हमें क्या बनना है, लेकिन कैसे बनना यह मालूम नहीं है। बताया कि आपकी लाइफ में महत्वपूर्ण क्या है, यह जानना बहुत जरूरी है। एसपी विकास कुमार ने कहा कि कॅरिअर के चुनाव के लिए उचित मार्गदर्शन आवश्यक है। इसके लिए मन में सवाल आने आवश्यक है। उन्होंने इंटरनेट का प्रयोग सही दिशा में करने की सलाह दी। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, अभ्युदय कोचिंग समन्वयक सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें