फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में नहर में मिली युवक की लाश, घर से शौच के लिए निकला था

यूपी में बलरामपुर में घर से शौच को निकले युवक का शव शनिवार को नहर में उतराता मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के अहरौला गांव की है। यहां का निवासी सुभाष शुक्रवार शाम घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा। परिजन ने खोजबीन शुरू की। गांव सहित आसपास के इलाकों में तलाश की गई। लेकन, पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने दोबारा से खोज शुरू की। ग्रामीणों ने गांव के पास नहर में सुभाष का शव उतराता हुआ मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें