फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 280 जोड़े

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jan 2026 01:40 PM IST

बलरामपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कुल 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन को लेकर सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा और वर-वधू पक्षों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड, बलरामपुर परिसर से बारात निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए माया होटल पहुंची। यहां हिंदू जोड़ों ने विधि-विधान से सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बन रही है। इस योजना से न केवल विवाह का बोझ कम हो रहा है, बल्कि सामाजिक समानता और सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें