फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में छह केंद्रों पर 2772 अभ्यर्थियों ने दी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा

बलरामपुर में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। दोनों पालियों 4320 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2772 ने परीक्षा दी, जबकि 1548 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई थी। डीएम विपिन कुमार जैन और एसपी विकास कुमार ने परीक्षा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश व निकास द्वारों पर तलाशी प्रक्रिया तथा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की स्थिति का अवलोकन किया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। कई स्थानों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें