फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में बजरंगबली के जयकारों से गूंजे मंदिर, दूसरे बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बलरामपुर में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाकर बल, विद्या, बुद्धि और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, रानी तालाब मंदिर, पीपल तिराहा हनुमान मंदिर और झारखंडी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-शांति और संकटों से मुक्ति की कामना की। तुलसीपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर सहित उतरौला के प्रमुख मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। जिले के गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा बाजार, महाराजगंज तराई, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर और रेहरा बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ बड़ा मंगल मनाया। दूसरे बड़े मंगल पर जिलेभर में भंडारों का भी आयोजन किया गया। रानी तालाब मंदिर परिसर में राजन मिश्रा और दिव्य प्रकाश की ओर से विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, चावल-छोला और नुकती प्रसाद ग्रहण किया। अन्य स्थानों पर भी भक्तों ने प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। दिनभर मंदिरों में जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें