विधानसभा में घेराव कार्यक्रम में सहभागिता को देखते हुए पुलिस ने बलरामपुर जिले के करीब आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। उनके घरों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी किसी के भी हाउस अरेस्ट से इन्कार कर रहे हैं। नगर के मोहल्ला पुरैनिया तालाब में कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश महासचिव शाहिद हसन टीपू ने बताया कि उनके साथ-साथ नगर के मोहल्ला सिविल लाइन के रहने वाले कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री और तुलसीपुर विधानसभा प्रभारी अवधेश पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामपुर बनघुसरा निवासी अमेरिका प्रसाद कुरील, जिला सचिव सादुल्लाह नगर के धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, डॉक्टर हामिद खलीलुल्लाह जिला उपाध्यक्ष उतरौला, शकील अहमद अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष उतरीला व शूजाउद्दीन उर्फ भुर्रे जिला महासचिव अल्पसंख्यक उतरौला को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिए जाने की सूचना सोशल मीडिया के जरिये मिली है। कांग्रेस नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा है। पुलिस अधिकारी हाउस अरेस्ट से मना कर रहे हैं।