फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में गंदगी और अव्यवस्थाएं देख भड़कीं निदेशक, लगाई फटकार

सीएचसी-पीएचसी निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ से बलरामपुर पहुंचीं। उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष के शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इमरजेंसी नर्सिंग स्टेशन कक्ष में स्टाफ नर्स ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं खोल पाई। इस पर विशेष प्रशिक्षण देने की बात कही। इसके अलावा ओपीडी में सर्जन, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित कई चिकित्सक बिना ड्रेस के मिले। चिकित्सकों के गले में आईडी कार्ड भी नहीं दिखा। इस पर भी निदेशक ने नाराजगी जताई। प्लास्टर रूम में भी गंदगी मिली। इसके बाद उन्होंने एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष, पैथोलॉजी व वार्ड में उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज कुमार वर्मा, गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय व डॉ. प्रभात त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें