बलरामपुर में शनिवार को 16 थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पीड़ितों की शिकायतें सुनी गईं। जमीन विवाद का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजी गई। देहात कोतवाली में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार व एएसपी विशाल पांडेय और हरैया में सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त ने मामलों की सुनवाई की।