फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: अवैध रूप से बनी 50 साल पुरानी मजार की गई ध्वस्त, बड़ी मात्रा में फोर्स रही मौजूद

संरक्षित सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग के कुआनो रेंज में अवैध रूप से बनाए गए मजार को रविवार को पुलिस व प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। विरोध की आशंका में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इस बीच कार्रवाई शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि अब्दुल शाह मजार करीब 50 साल पुराना था। कुआनों रेंज के उदईपुर के मजरे कोल्हुई में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कराया गया था। धीरे-धीरे मजार के आसपास भी अतिक्रमण शुरू हो गया था। वन विभाग ने नोटिस जारी कर मजार को अवैध घोषित किया था। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस कारण रविवार को कार्रवाई करनी पड़ी। संरक्षित वन क्षेत्र में बने अन्य मजारों की भी जांच चल रही है। जल्द ही उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें