फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाना शिक्षकों के लिए बना मुसीबत, अधिकारी भी बना रहे दबाव

विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाना शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। विद्यार्थी या उनके अभिभावकों के कार्ड में त्रुटि होने पर अपार आईडी जनरेट नहीं होती है। हर विद्यालय में करीब 30 से 40 फीसदी विद्यार्थियों के आधार कार्ड में या तो उनके नाम में त्रुटि है या फिर अभिभावक का नाम गलत है। कुछ बच्चों का नाम प्रवेश पंजिका से मैच नहीं कर रहा है, ऐसे में इन विद्यार्थियों का अपार आईडी स्कूल स्तर से जनरेट नहीं हो सकता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अपार आईडी के साफ्टवेयर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि आधार कार्ड में संशोधन करके अपार आईडी जनरेट किया जाये। इन्होंने यह भी बताया कि अपार आईडी को लेकर विभागीय अधिकारी शिक्षकों पर दबाव बना रहे हैं। शिक्षकों को बार-बार कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। इन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि शिक्षकों पर दबाव बनाने के बजाये अपार आईडी के साफ्टवेयर में बदलाव किया जाये ताकि विद्यालय स्तर से संशोधन करके सभी बच्चों की अपार आईडी जनरेट की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें