फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: रास्ते को लेकर विवाद में दंपती पर चाकू व कैंची से हमला, जिला अस्पताल रेफर किया गया

बलरामपुर के तुलसीपुर नगर के नई बाजार स्थित राईनी मार्केट में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार को दंपती को चाकू व कैंची से हमला करके घायल कर दिया गया। एक को सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल हफीजुल्लाह के भतीजे मसीहुल्लाह ने बताया कि काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। एक दिन पूर्व स्थानीय थाने पर भी इसकी शिकायत की गई थी। बुधवार की दोपहर विपक्षियों ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया साथ ही घर में घुसकर चाचा हफीजुल्लाह पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया जिसमें उनकी पत्नी नाजमीन भी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से चिकित्सक ने हफीजुल्लाह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ तुलसीपुर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि संपत्ति को लेकर विवाद का मामला है। पुलिस मौके पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें