फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: पर्यटकों के लिए खुला ईको पर्यटन स्थल, दिखेंगे रंग-बिरंगे पक्षी

बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के रामपुर वन क्षेत्र में जरवा ईको पर्यटन स्थल बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। पहली बार यहां पर ईको टूरिज्म विकसित किया गया है। यहां पर लड्डू, बाजरा, बांस की टोपी व अन्य थारू सभ्यता के उत्पाद सहित स्थानीय उत्पाद के स्टाल लगाए जाएंगे। जरवा के रेस्ट हाउस में स्थित चिल्ड्रंस पार्क, वॉकिंग ट्रिल, थारू सभ्यता से जुड़ी झोपड़ी तथा कैंटीन भी यहां पर्यटकों को लुभाएगी। जंगल से सटे चित्तौड़गढ़ बांध को बोट वाचिंग और बर्ड वाचिंग जगह के रूप में विकसित किया गया है। जहां लोग जलाशय में नाव चलाकर तथा दूरबीन से मौजूद चिड़ियों को देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें