बलरामपुर शहर के वीर विनय चौराहे के पास हनुमानगढ़ी में कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर बेबाकी से राय रखी। कहा कि अयोध्या सांसद बनने के बाद अवधेश प्रसाद अयोध्या के राजा के रूप में खुद को पेश कर रहे थे। इससे भी जनता नाराज हुई, यही नहीं भाजपा ने पासी समाज का उम्मीदवार उतारा। विकास भी हुआ, रणनीति कामयाब रही। वहीं दिल्ली चुनाव में जीत पर बोले कि दिल्लीवासी अरविंद केजरीवाल के झूठ से ऊब चुके थे।