फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: नेपाल सीमा के सहजना में जेसीबी से ढहाया अवैध धार्मिक स्थल, लगातार जारी है अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान

नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सीमावर्ती सहजना गांव में एक अवैध स्थल बनाया गया था। पांच वर्ष से यहां पर झाड़ फूंक का काम होता था। बुधवार को प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण हटाने का निर्देश देख-रेख करने वालों को दिया था। बृहस्पतिवार को जेसीबी के साथ फिर राजस्व टीम पहुंची। देखा कि अभी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया है। मौके पर कोई दावा करने भी नहीं पहुंचा। जेसीबी से अवैध निर्माण हटा दिया गया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि अवैध निर्माण स्वयं लोग हटा लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें