स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे बलरामपुर बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जावेद स्टार सिद्धार्थनगर व सादुल्लाहनगर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जावेद स्टार सिद्धार्थनगर ने नौ विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनन्य गौरव मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर सादुल्लाहनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सादुल्लाहनगर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 51 रन बनाए। 52 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद स्टार सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। 24 रन बनाने व दो विकेट लेने वाले सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी शशिकांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अतीकुर्रहमान गुड्डू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीशर्ट व पुरस्कार प्रदान किया।