फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: खेत पर गया था पति... घर में दोनों पत्नियों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरी घायल

बलरामपुर नगर कोतवाली के कटरा शंकर नगर की एक बुजुर्ग महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना रविवार की रात 10 बजे की है। गांव के जमील ने बताया कि वह रविवार की रात साढ़े नौ बजे खाना-खाने के बाद खेत की रखवाली के लिए चला गया। खेत के पास ही वह रात में रहता है। उसने दो शादी की है, दोनों पत्नियां घर में ही सो रहीं थीं। अचानक कोई व्यक्ति घर में घुसा और दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। घायलावस्था में ही उसकी दूसरी पत्नी शबनम ने मोबाइल पर घटना की उसे सूचना दी। वह घर पहुंचा तो देखा कि पहली पत्नी  समसुलनिशा (62) खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। दूसरी पत्नी को भी चाकू लगा था वह भी कुछ देर चिल्लाती रही और फिर बेहोश होकर गिर गई। दोनों को एंबुलेस से जिला मेमोरियल अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सकों ने पहली पत्नी समसुलनिशा को मृत घोषित कर दिया। दूसरी पत्नी शबनम (41) का इलाज चल रहा है। बताया कि यह जानकारी नहीं हो सकी है कि घर में कौन घुसा था। थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों महिलाओं पर चाकू से हमला हुआ है। मौत की वजह का पता किया जा रहा है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें