फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur : खाता नहीं खोल सकी बलरामपुर व गोरखपुर की टीम, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता चल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला बलरामपुर व गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फतेहपुर के जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। बलरामपुर व गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। बलरामपुर टीम की गोलकीपर कुमकुम ने कई गोल रोककर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जबरदस्त मुकाबले में कोई भी टीम गोल का खाता नहीं खोल सकी। इस तरह पहला मुकाबला ड्रा हो गया। बलरामपुर टीम की गोलकीपर कुमकुम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उप जिला क्रीडा अधिकारी कमाल अहमद ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का सुझाव दिया। कहा कि खेल में हारजीत तो लगा रहता है, लेकिन खिलाड़ियों को आपसी प्रेम व्यवहार बनाए रखना चाहिए। जिला क्रीडा अधिकारी दिनेश कुमार, जिला हॉकी संघ की सचिव रश्मि सिंह व पूर्व सचिव मोहम्मद हसन कुरैशी ने गोलकीपर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें