बलरामपुर नगर के प्राचीन झारखंडी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। झारखंडी मंदिर के महंत विनय गिरी और सोनू गिरी ने बताया कि रेलवे लाइन की खुदाई के दौरान यहां पर शिवलिंग प्राप्त हुआ था। झाड़ झंकार के बीच शिवलिंग मिलने के कारण बलरामपुर राज परिवार द्वारा यहां झारखंडी महादेव मंदिर का निर्माण करीब 200 वर्ष पूर्व कराया गया था। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।