फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: बलरामपुर में 50 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल, अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बलरामपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 50 विद्यालयों ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। बसंतलाल इंटर कॉलेज के छात्र आशाराम यादव ने सेल्फ चार्जिंग स्मार्ट रोड, कक्षा नौ के छात्र सम्राट ने रिकांबिनेंट डीएनए टेक्नोलॉजी, राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी के कक्षा 10 के छात्र लक्ष्य कसौधन ने वाटर लेवल इंडीकेटर, सिद्धांत ने स्मार्ट स्पीड ब्रेकर, दृष्टि शुक्ला ने लेजर सिक्योरिटी सिस्टम आकर्षण का केंद्र रहा। इसी तरह प्रीतिका ने साइलेंसर एकीकृत कार्बन निष्मंडल इकाई, अंकिता ने आवृत्त बीजी पुष्प की संरचना, गर्ल्स इंटर कॉलेज की जान्हवी ने पवन चक्की व राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई के जाहिद ने साउंड गन मशीन की भी खूब सराहना मिला। डीएम व एसपी ने विद्यार्थियों से मॉडल पर आधारित प्रश्न पूछकर जानकारी ली। विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखने के लिए शिक्षक व विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक/ डायट प्राचार्य मृदुला आनंद ने अतिथियों के आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला विज्ञान क्लब के त्रिपुरारी पूजन, आशीष कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्य, डायट प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा, सपना वर्धन व विजय निगम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें