आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष लंकेश लालजी लहरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न लगातार किया जा रहा है। मथुरा में आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले ने भाजपा सरकार की पोल खोल दी है। धरने को जिला महामंत्री छेदीराम आजाद, श्रीराम, सुनील चौधरी, बृजेश कुमार भारती, पप्पू भारती, तीरथ राम, देवी प्रसाद, विनोद कुमार सोनकर व भगौती प्रसाद गौतम आदि ने संबोधित किया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध जताया। इस दौरान पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।