उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपनी प्राथमिकताओं में दबंगों और माफिया पर शिकंजा कसने की बात कहती रही है। लेकिन सरकार के दावे खोखले साबित कर रही है बलरामपुर के इस किसान की ये दास्तां जो कहने को बीजेपी कार्यकर्ता है लेकिन इस सरकार में ही उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मामला उसकी पुश्तैनी जमीन छीने जाने का है।