फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुराने विवाद में मारी गोली युवक को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस कर रही तफ्तीश

बलिया के नरही थाना क्षेत्र के नरही में बीती रात पौने बारह बजे के आसपास एक युवक को मनबढ़ युवकों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल बक्सर (बिहार) के अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया है। नरही थाना क्षेत्र के बघौना कलां निवासी शिवम राय पुत्र केदार अपने मित्र प्रदीप यादव पुत्र गुप्तेश्वर व काशी यादव पुत्र रामेश्वर (निवासी गोविन्दपुर, नरही) के साथ पेट्रोल पंप (गोविन्दपुर) पर चाय पी रहा था। आरोप है कि इसी दाैरान पहुंचे संजीव राय (निवासी सोहांव) व शिवम ठाकुर (निवासी बक्सर) ने गाली देते हुए शिवम को गोली मार दी। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें