बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छी बोझ नहर के समीप सोमवार की रात पुलिस न कार की डिक्की तोड़ उसमें से 55 वर्षीय महिला को बचाया है। महिला ने अज्ञात बाइक सवार युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। भतीजा की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बाइक सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। महिला को मेडिकल के लिए भेजवाया। घटना स्थल व आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है।