आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का प्रतीक ऐतिहासिक ददरी मेला का बृहस्पतिवार को भूमि पूजन व झंडा पूजन हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि- विधान के साथ मेले का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि ददरी मेला की पहचान है, यह सिर्फ व्यापार का नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ कार्तिक पूर्णिमा के दिन होना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूलता से भूमि पूजन में देरी हुई। उन्होंने कहा कि आज से ददरी मेला का रूप निखरने लगेगा। उन्होंने झंडा का पूजन किया। इस पूजन समारोह में राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, डीएम मंगला प्रसाद, एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, ईओ सुभाष कुमार समेत धर्मेंद्र सिंह अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।