फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में एनएच के कटे भाग पर मिट्टी भराई का कार्य पूरा, छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

जयप्रकाश नगर के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर में सरयू नदी में आई बाढ़ से कटे एनएच-31 पर मिट्टी भराई का कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल एनएच को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। परियोजना निदेशक के अनुसार अब मरम्मत के कार्य धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा। यादव नगर बस्ती के सामने सरयू नदी के धारा से एनएच-31 बुधवार की रात करीब 40 मीटर तक कट गया था। इससे बिहार से सीधा संपर्क बाधित हो गया था। चार दिन बाद रविवार शाम को उक्त मार्ग पर मिट्टी भराई का काम पूरा हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था कि पहले डूबे गांव के पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। उसके बाद आवाजाही शुरू की जाए। अधिकारियों से बातचीत के बाद सोमवार को पानी निकासी के लिए उक्त सड़क को फिर काटकर उसके नीचे सीमेंट की पाइप लगाई गई। पंपिंग सेट लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया जा रहा है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम तक काफी हद तक पानी निकासी हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें