फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में बकाए वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि 179 शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों जुलाई माह से अकारण ही वेतन बाधित कर दिया गया है। जिसके कारण सभी शिक्षक, कर्मचारियों को सांकेतिक रुप से धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। कहा कि शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निष्ठापूर्वक पूरा करते है। कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा 27 अगस्त और नौ सितंबर को बाधित वेतन आदेश को स्थगित कर वेतन देने का आदेश पारित गया है। जिसका जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसका अनुपालन नहीं होने के कारण हम सभी लोगों के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। वेतन न मिलने से हम लोगों के बच्चों के साथ ही परिवार के लोगों का उपचार कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि यदि हम लोगों की मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया जाता है तो हम लोग पुन: 16 दिसंबर से अनवरत धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें